
साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से शुरू किये गए नये 117 ‘स्कूल आफ एमिनेंस’ में पढ़ाई का कार्य अप्रैल, 2023 से शुरू हो जायेगा। यह प्रगटावा आज यहाँ स्कूल आफ एमिनेंस के प्रिंसिपलों और राज्य के जि़ला शिक्षा अफसरों की मीटिंग को संबोधन करते हुये स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने किया।

मीटिंग को संबोधन करते हुये बैंस ने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों का दाखि़ला बढ़ाने और अगली कक्षा में दाखि़ला यकीनी बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम को और बढिय़ा ढंग से चलाया जाये। उन्होंने कहा दाखि़ल मुहिम सम्बन्धी अध्यापकों की तरफ से बहुत बढिय़ा काम किया जा रहा है और इस मुहिम को लोगों का बहुत बढिय़ा सहयोग मिल रहा है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के स्कूल प्रबंध में सुधार करके स्कूलों की शान बहाल करने के लिए कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।











