16 से 19 मार्च तक पहाड़ी गेट हरियाना में भव्य स्तर पर श्रीराम कथामृत का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एवं समूह हरियाना निवासियों द्वारा 16 मार्च से लेकर 19 मार्च 2023 तक स्मृति जंज घर, पहाड़ी गेट हरियाना में भव्य स्तर पर श्रीराम कथामृत का आयोजन किया जा रहा है। व्यास पीठ पर सुशोभित होने के लिए दिल्ली से भारत विख्यात कथा व्यास साध्वी सुश्री सत्प्रेमा भारती जी अपनी संत मंडली के साथ हरियाना शहर में पहुंच रही हैं।

Advertisements

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए साध्वी सुश्री रुक्मणि भारती जी ने बताया कि श्री राम जी के जीवन में कोई चमत्कार नहीं था लेकिन उनका पूरा जीवन किसी चमत्कार से कम नहीं था। समाज में एकता कायम रहे, जनमानस के हृदयों से अज्ञान का अंधकार दूर हो, हर व्यक्ति अध्यात्मिक व सामाजिक उन्नति की सीढ़ियों को चढ़े, हर मानव का मन सुंदर बने, शुद्ध बने, पावन बने प्रभु श्री राम जी का जीवन इन संदेशों के साथ हमें और भी बहुत सारे संदेश प्रदान करता है।

इस दौरान साध्वी रुक्मणि भारती जी ओर साध्वी राजवंत भारती जी ने पार्षद रजनी, पार्षद रचना,पार्षद पूजा कपिला,पार्षद मीनाक्षी कपिला, प्रिंसिपल प्रवीण ऐरी, कुलदीप बहल, कुलदीप शर्मा, संजीव कुमार मिट्ठू समाज सेवी परमजीत कौर बहल ओर हरियाना शहर के गणमान्य व्यक्तियों को श्री राम कथा का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम का समय शाम 6:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सभी प्रभु भक्तों के लिए लंगर की भी व्यवस्था रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here