सरकारी कालेज, होशियारपुर में ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ मनाया गया 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कालेज, होशियारपुर में कालेज के प्रिंसीपल जोगेश की अध्यक्षता में रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कमेार के सहयोग से ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ मनाया गया। इस में जि़ला नशा मुक्ति पुनर्वास केन्द्र ओट क्लीनिक होशियारपुर की कौंसलर संदीप कुमारी ने समारोह में मुख्य मेहमान की भूमिका निभाई तथा कालेज की छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परंपरा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इसके महत्व के पर प्रकाश डाला। इसी तरह उन्होंने आज के दिवस पर छात्राओं को नशों की बुराईयों के प्रति जागरूक करते हुये इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला ही परिवार को संभाल सकती है तथा अगर कोई नशे आदि के चक्कर में फंस जाता है तो उसको नशों से बाहर निकालने के लिए मुख्य भूमिका निभा सकती है। ? 

Advertisements

रैड रिबन क्लब के इंचार्ज प्रो. विजय कुमार ने कालेज की छात्राओं को ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर बधाई दी तथा कहा कि महिला ही पुरूश को जन्म देती है तथा उसकी जि़न्दगी में मां, पत्नी, बेटी, बहन, दोस्त के रूप में जीवन भर साथ देती हैं उसके बिना पुरूष की कल्पना भी नहीं की जा सकती। वो डाक्टर, इंजीनियर, अध्यापिका, राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, पायलट, खिलाड़ी आदि के रूप में समाज की सेवा करती है। वो पुरूष के साथ कंधा से कंधा मिलकार चलती है। समाज को उसकी देवियों के समान पूजा करनी चाहिए।  

प्रो. विजय कुमार ने इस समय देश में चल रहे वाई-20 समारोहों के अधीन महिलाओं को आगे आकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को आगे आकर सहयोग देना चाहिए। देश ही नही बल्कि दुनिया में अपना नाम रौशन करना चाहिए।  ’’अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ पर विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। पोस्टरों के माध्यम से ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ तथा ’’नशों से दूर रहने’’ का छात्राओं को संदेश दिया गया। हिन्दी विभाग के ऐसोसिएट प्रो. सरोज शर्मा, जसविन्द्र कौर, नीति शर्मा इस में विशेष तौर पर उपस्थित हुये। भारी गिनती में विद्यार्थी इसमंे उपस्थित थे। प्रो. विजय कुमार की ओर से कालेज की छात्राओं को इस अवसर पर पार्टी भी दी गई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here