सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के दरबार में लगाया आंखों का चैकअप कैंप

जनौड़ी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: राकेश भार्गव। सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवण नाथ जी के पावन दरबार जनौड़ी में आज आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का उद्घाटन ट्रस्ट के प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी ने अपनी पूरी टीम के साथ किया। डॉक्टर अमनदीप अरोड़ा की टीम द्वारा रोगियों का चेकअप किया गया। सचिव अवतार सिंह ने बताया कि कैंप में 191 मरीजों का चेकअप किया गया। 89 लोगों को निशुल्क एनकें दी गईं। 35 लोगों को ऑपरेशन के लिए चुना गया।

Advertisements

राकेश भार्गव ने बताया कि मंदिर कमेटी सिद्धेश्वर श्री बाबा श्रवणनाथ जी द्वारा मरीजों को जालंधर निशुल्क लेकर जाने और लाने का प्रबंध किया गया। कमेटी के प्रधान रूप सिंह ने ट्रस्ट के मुख्य सरदार एसपी सिंह ओबराय की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे विरले ही लोग हैं, जो बिना किसी लोभ लालच के समाज सेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने डॉक्टर ओबराय की लंबी आयु की कामना करते हुए पुन: ट्रस्ट के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया ,जो प्रधान आज्ञा पाल सिंह साहनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इस मौके ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलराम सिंह रंधावा, जगमीत सिंह सेठी, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह जंडा, अवतार सिंह के साथ-साथ कमेटी के सचिव नरेंद्र शर्मा, सुखबीर सिंह, बलराम सिंह, राममूर्ति, रमेश सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, मनमोहन कौशल, हरि कृष्ण सिंह, सुदर्शन सिंह, प्रभात शर्मा, अनिल शर्मा एवं पिंकी शर्मा भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here