Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों के लिए होशियारपुर से लंगर व अन्य...

दिल्ली बार्डर पर डटे किसानों के लिए होशियारपुर से लंगर व अन्य जरूरी सामान का ट्रक रवाना

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कृषि विधेयक के विरोध में दिल्ली की सरहदों पर डटे पंजाब के किसानों के लिए होशियारपुर से लंगर सेवा और अन्य जरूरी सामान का ट्रक रवाना किया गया। कार सेवा संचालक जतिंदर सिंह, सनी गोगी फार्म अज्जोवाल ने कहा कि किसान संघर्ष में पहुंची संगत के लिए लंगर का समान भेजा गया है। इसके अलावा 50 सेवादार भी जाएंगे जो 24 घंटे लंगर की सेवा करेंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा जब तक किसान भाई सरहद पर अपने हक के लिए डटे रहेंगे तब तक उनके द्वारा लंगर सेवा लगातार दारी रहेगी। उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि किसानों की मांग को ध्यान में रखते हुए पहले के आधार पर पर हल करें। इस अवसर पर सुखी सिंह, संदीप सिंह सीकरी, गगनजीत, गुरविंदर ढिल्लों, लक्की, अमित बंसल, कमल भंवरा, प्रिंस, जसप्रीत सिंह इत्यादि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here