Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur रावण वध के साथ श्री राम कथा संपन्न

रावण वध के साथ श्री राम कथा संपन्न

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और समुह हरियाना निवासियों द्वारा 4 दिवसीय श्री राम कथामृत का भव्य आयोजन रावण वध के साथ संपन्न हो गया। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सत्प्रेमा भारती जी ने अंतिम दिवस में बताया कि सुंदर कांड प्रसंग मे भक्ति मार्ग पर किए जा रहे संघर्ष की चरम सीमा को भक्त श्री हनुमान के माध्यम से प्रतिपादित किया गया है। इंसान का जीवन नदी की तरह है। वह नदी जिसे पता है कि मुझे सागर में मिलना है अपने अंदर इस उमंग को लिए आगे बढ़ती जाती है, उसके मार्ग में चट्टाने आती हैं, पथर आते है, अनेक रुकावटें आती हैं पर नदी इन्हे तोड़ते हुए आगे बढ़ जाती हैं। इसी प्रकार की बाधाओ को पार किया भक्त हनुमान जी ने, जब वह माता सीता जी की खोज में लंका के लिए प्रस्थान करते है। हनुमान जी ने मैनाक पर्वत, सुरसा जैसी बाधाओ को पार करते हुए लंका में प्रवेश करते है।यह देखने पर सुंदर प्रतीत होता है। पर भीतर पापाचार, अनाचारर हो रहा है। साध्वी बहनों ने कहा कि हर मानव की यही स्थिति है। यदि आप आत्म कल्याण करवाना चाहते हो तो अपने भीतर की बुराईयों को पापाचार को समाप्त करना होगा और इसके लिए एक पूर्ण सतगुरु की शरण में जाना होगा।

Advertisements

इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने कहा कि जब श्री राम राज सिंहासन पर बैठे तो उनके चारों ओर सुख शांति और भाई चारा था, लेकिन आज के दौर में इसका अभाव नजर आ रहा है। रोज की तरह अंतिम दिवस भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर कथा का रसपान किया ओर कहा ब्रह्म ज्ञान के संदेश को प्राप्त कर जीवन के श्रेष्ठ मार्ग को पाना चाहते हैं तो राम जीे के क्रांतिकारी रूप पर विचार किया उन्होनें बताया कि किस प्रकार राम जी मुनियों की हड्डियों का ढेर देख कर प्रण करते है कि मैं पृथ्वी को राक्षसों से विहिन करूंगा जब जब भी महान विभूतियां इस धरा पर आती है तो वो प्रण लेती है समाज को सुंदर बनाने का ऐसा ही प्रण महाराज जी ने भी लिया समाज को बदलने का उसे सुधारने का उसके निर्माण का। महाराज जी ने भटके हुये युवाओं को सही मार्ग दिखाया कथा व्यास ने बताया जब भी संसार रूढ़ीवादिताओं, अंधविश्वासों के अन्धकार से ग्रस्त हुआ, तब तब तत्ववेता ब्रह्यनिष्ठ सदगुरूओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है। आज पुन: गुरूदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में लाखों अनुयायी संकल्पबद्ध हैं समाज उत्थान के लिए। मैं आप सभी का आहाहन करती हुँ, देश -विदेश से आये हुए जिज्ञासुओं से भी अपील करती हूँ नशे की इतनी बड़ी समस्या से हम सभी को मिलकर लडऩा होगा। हम सभी जानते हैं नशे से कि तने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है ,साथ ही प्रोड वर्ग का व्यक्तित्व प्रभावित हो रहा हैं। वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है। और आज ये समस्या सबसे बडी चुनौती बन चुकी है हमारे समाज के लिए। इसके लिए हमें अध्यात्म को साथ लेना होगा। कथा के अंत में कथा व्यास ने सभी को प्रभु का आशीर्वाद व अपनी मंगल कामनाएं प्रदान की।

  अंत में प्रभु की पावन आरती में साध्वी रुक्मणि भारती जी, साध्वी राजवंत भारती जी,प्रदीप सैनी पी ए विधायक डॉक्टर रवजोत,सिमरन पर्सनल सेक्रेटरी विधायक डॉक्टर रवजोत, मुकेश डडवाल,राजीव डोगरा प्रधान आम आदमी पार्टी,शिवम् मैहंगी, वरिंदर चोपड़ा, साहिल सांपला, भारत भूषण वर्मा, अजय चोपड़ा मंडल प्रधान,भावना वर्मा, परमजीत सिंह चेयरमैन गुरु नानक institute, प्रभजीत सिंह, पंडित बिल्लू , भारत विकास परिषद के सभी सदस्य, राजपूत करनी सेना के सभी सदस्य,पार्षद रजनी, कुलदीप आर्किटेक्ट, मुनीश वशिष्ट , सुनीता देवी, मनु पंच, संजीव कुमार मिंटू,रिकी विकी, कॉन्फेशरी, सविता ओहरी, Er. वीरेश ओहरी, Er.पीयूष ओहरी, Er.प्राची ओहरी, हरप्रेम वशिष्ट सरपंच, राजिंदर शर्मा, सुदेश कुमारी, सुमन प्रभाकर विद्या भारती, शलनी शर्मा संस्कार भारती, गीता प्रभाकर, प्रदीप शर्मा Retd इंडियन नेवी, डॉक्टर करन योगा अचार्य, मंजीत कौर, सिमसी डडवाल, महिला मोर्चा प्रधान, खाटू श्याम टाइल्स, रघवीर ठाकुर, सोहन सिंह ठाकुर, मधु बाला, सीमा, ममता, नेहा, स्वर्ण देवी, जसजीत सिंह, कुलदीप बहल , परमजीत कौर बहल, इंदर,शिखा खोसला, प्रवीन खोसला, पंडित गगनदीप, मनोज अध्यापक, तरुण, संदीप राय, राजेश और महानुभाव उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here