होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में देर सायं करीब साढे 10 बजे भुकंप का झटका महसूस किया गया। झटका इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों और कार्यावयों से बाहर निकाल गए।
इसके बाद लोग फोन करके एक दूसरे को इसके प्रति आगाह करने लगे। जानकारी अनुसार भुकंप का केन्द्र तुरबेकिस्तान बताया जा रहा है तथा भुकंप 7.7 रैक्टर पैमाने पर आया बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक होशियापुर में किसी तरह के नुकसान का समाचार नहीं था।