Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh हरजोत बैंस द्वारा दफ़्तरों में तैनात साईंस और गणित विषय के लेक्चररों...

हरजोत बैंस द्वारा दफ़्तरों में तैनात साईंस और गणित विषय के लेक्चररों को तुरंत स्कूलों में भेजने के हुक्म


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।
स्कूलों में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा की साईंस विषय की पढ़ाई के मद्देनज़र विद्यार्थियों के हित में फ़ैसला लेते हुये पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने स्टेट मुख्य दफ़्तर, ज़िला, ब्लॉक या अन्य दफ़्तरों में काम करते साईंस और गणित विषय के लेक्चररों को तुरंत वापिस स्कूलों में भेजने के हुक्म दिए हैं। स. बैंस ने यह भी कहा कि भविष्य में इन विषयों के लेक्चररों को किसी किस्म के दफ़्तरी काम के लिए ऑन-ड्यूटी भी ना बुलाया जाये।

Advertisements

शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब के लोगों को मानक शिक्षा मुहैया करवाने संबंधी पूरी तरह वचनबद्ध है और अब यह लैक्चरर सिर्फ़ विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम ही करेंगे। स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि भविष्य में जो अधिकारी इन विषयों के लेक्चररों को दफ़्तरी कामों के लिए ऑन ड्यूटी बुलाएंगे तो उनके खि़लाफ़ भी सख़्त अनुशासनात्क कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here