हाल के वर्षो में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में लोगों का नजरिया बदला: साध्वी श्रेया भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के सामाजिक प्रकल्प संतुलन- लिंग समानता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सामाजिक कार्यक्रम (स्वाभिमान) का आयोजन केशो मंदिर हॉल नई आबादी होशियारपुर में किया गया। इस अवसर पर श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने बताया कि हाल के वर्षो में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में लोगों का नजरिया बदला है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया का कोई भी देश यह दावा नहीं कर सकता है कि उसके देश में महिलाओं को पुरूषों के ही समान सभी अधिकार मिले हुए हैं। दुनिया की महिलाएं पुरूषों की तुलना में औसतन तीस से चालीस प्रतिशत कम वेतन दिया जाता है। महिलाएं हिंसा की शिकार होती हैं।

Advertisements

बलात्कार और घरेलू हिंसा के साथ विकलांगता जैसी कई गंभीर स्थितियों से उन्हें गुजरना पडता है। इसलिए महिलाओं को हिंसा से बचाने के लिए और उनका हक दिलाने के लिए महिला दिवस का आयोजन किया  जाता  है। आगे साध्वी सुश्री तपस्विनी भारती जी ने बताया कि  महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जो महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर नहीं है उन्हें अपने पति से भरण पोषण का खर्च प्राप्त करने का अधिकार है। माता-पिता की सम्पत्ति में बेटियों का भी उतना ही अधिकार होता है जितना की बेटों का। घरेलू हिंसा व उत्पीडऩ के खिलाफ महिलाओं को न्याय दिलवान के लिए अधिनियम बनाया गया है जिसके अन्तर्गत 3 साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। दहेज लेना  व देना कानूनी अपराध हैं।
इस अवसर पर विशेष रू प में साध्वी रुक्मणि भारती,साध्वी राजवंत भारती,साध्वी मेयंका भारती ,साध्वी पूनम भारती,साध्वी प्रियंका भारती,साध्वी वसुधा भारती,साध्वी मीमांसा भारती,साध्वी अनीता भारती साध्वी नवनीत भारती, प्रवीण सैनी सीनियर डिप्टी मेयर, प्रोफेसर पूजा वशिष्ट,गुरमिंदर कौर उप प्रधान महिला मोर्चा बीजेपी, तरनजीत सेठी,(प्रधान कांग्रस महिला मोर्चा),सुरिंदर सिंह सैनी उप प्रधान ओबीसी मोर्चा बीजेपी,सुरिंदर सठियला सिटी प्रधान, स्नेह जैन sunshine components, उर्मिल सूद डायरेक्टर सैंट solider public school, डॉक्टर स्वीन सैनी एमडी नाइस कंप्यूटर,एमडी सुमन गुलाटी,पूजा महाजन,डॉक्टर सविता ओहरी ओहरी हॉस्पिटल,डॉक्टर वृद्धि भल्ला प्रिंसिपल bed कॉलेज,पार्षद आशा दत्ता,पार्षद मीना शर्मा,पार्षद मोनिका कतना,पार्षद नवजोत कटोच,वनिता शर्मा भगवान परशुराम सेना से,सुषमा सेतिया डिम्पल शर्मा भृगु शास्त्री, श्वेता,शिवानी,सोनाक्षी, रितु गुप्ता,एडवोकेट मधु सैनी,रेणु सेठी,आशा रानी,अध्यापक गुरपिंदर कौर,हरप्रीत कौर,पूर्व पार्षद सुनीता दुआ, सहिरा मेहता,नेहा मेहता,अर्चना जैन,अमिता जैन, व शहर के गणमाण्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here