शिरोमणि श्री गुरू रविदास सभा की ओर से सैशन चौंक में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लहराया गया 

होशियारपुरः (द स्टैलर न्यूज़)। 26 जनवरी 2023 को 74वें गणतन्त्र दिवस की खुशी में शिरोमणि श्री गुरू रविदास सभा जि़ला होशियारपुर के प्रधान बलवीर सिंह ने सैशन चौंक होशियारपुर में राष्ट्रीय तिरंगा झंडा लहराया। इस शुभ अवसर पर भारी संख्या में देश प्रेमी शामिल हुये। प्रधान  बलवीर  सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान जो कि भारत रत्न डाक्टर बी.आर.अम्बेडकर जी द्वारा लिखा हुआ था, लागू हुआ था, जिसमें सभी वर्गों को सामाजिक तथा आर्थिक सामान्तर अधिकार दिये गये थे तथा इस संविधान के मुताबिक हमारा देश बुलन्दियों पर पहुंचा है।  

Advertisements

इस अवसर पर चरनजीत सिंह भलेठ जनरल सचिव, बी.आर. बद्धन सीनियर वाईस प्रैज़ीडैंट, बलविन्द्र कुमार बिन्दी, सीनियर वाईज़ प्रधान तथा एम.सी., जसविन्दर सिंह मुख्य सलाहकार, कश्मीरी लाल कोषाध्यक्ष, गुरमुख सिंह भारद्धाज मुख्य कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश लुथरा, डॉ. रत्न पाल, हरविन्दर सिंह, ठाकुर सिंह, तिलकराज विरदी, ठाकुरदास, हरभगवान, दिलबाग सिंह झम्मट, हरविन्दर कुमार नम्बरदार, गुरदेव सिंह तथा गुरपाल सिंह आदि मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here