आरोग्य आर्युवैदिक क्लीनिक ने सर्व सांझा दरबार कांटीया शरीफ में लगाया आर्युवैदिक कैंप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आरोग्य आर्युवैदिक क्लीनिक गांव खडक़ां द्वारा सर्व सांझा दरबार कांटीया शरीफ में एक निशुल्क आर्युवैदिक कैंप लगाया गया। इस आर्युवैदिक कैंप का उदघाटन साहिब जोत के बेटे राहुल जोत द्वारा किया गया। इस कैंप दौरान वैद्य बलजिंदर राम व बी.एम.एम. डा. मनीषा कुंडल द्वारा 1300 मरीजों का चैकअप करके निशुल्क दवाइयां दी। इस मौके पर मरीजों व लोगों को आर्युवैदिक प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रणाली से इलाज करवाने से बीमारी जड़ से खत्म होती है।

Advertisements

इस प्रणाली का कोई साइड इफैक्ट नहीं होता। आर्युवैदिक प्रणाली में हर बीमारी का इलाज संभव है। इस कैंप में वैद्य रूपिका, मोनिका, रैणिका, परविंदर कौर, वैद्य लुकेश कुमार, वैद्य दविंदर सिंह, वैद्य सुनील कुमार ने योगदान देते हुए सेवा निभाई। कैंप दौरान दी गई सेवाओं के लिए साहिब जोत जी महाराज द्वारा वैद्य बलजिंदर राम व उनकी टीम को सम्मानित किया गया व भरपूर आर्शीवाद दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here