कार्यकर्ताओ की तपस्या से भाजपा का विशाल वटवृक्ष बना: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण पार्टी मुख्यालय पर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वर्चुअल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदबोधन सुना। इस मौके पूर्व मंत्री तीक्षण सूद ने कहा कि भाजपा आज देश की नही अपितु विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है उसके पीछे असंख्य कार्यकर्ताओं का परिश्रम लगा है।हम सबको पार्टी की मजबूती के लिए एकसार होकर काम करना चाहिए।

Advertisements

जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि अपने खून पसीने से सींच कर पार्टी को वटवृक्ष के रूप में बनाने वाले महान तपस्वी कार्यकर्ता बधाई के पात्र है जिनकी बदौलत आज भाजपा नए भारत के निर्माण में लगी है। उन्होंने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच से भारत आज नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शर्मा ने कहा कि हमारे लिए पहले देश फिर पार्टी फिर परिवार है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को निजी हितों से ऊपर उठकर बड़े दिल से पार्टी संगठन कोमजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।

इस मौके पर आनंदवीर सिंह,शिव सूद,बिन्दुसार शुक्ला,जतिंदर सैनी,पार्षद नरिंदर कौर,कुलवंत कौर,संतोष वशिष्ठ,सुनीता,गुरमिंदर कौर,भारत भूषण वर्मा,अश्वनी ओहरी,एडवोकेट डीएस बागी,जतिंदर पुरी,चिंटू हंस,पार्षद जसविंदर पाल,अमरजीत लाडी,विपुल वालिया,अजय शर्मा,महिन्दपाल सैनी,दीक्षांत ठाकुर,कमल वर्मा,जसविंदर सिंह राणा,मनजिंदर सियान,राजन शर्मा,सूरज शर्मा,अक्षय वशिष्ट,अश्वनी छोटा,कर्ण कुमार,हरिकृष्ण धामी,कुर्बान,ललित कुमार,अमरीक सिंह,राम लुभाया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here