Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बरनाला के सौन्दर्यीकरण पर 13.63...

भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बरनाला के सौन्दर्यीकरण पर 13.63 करोड़ रुपए ख़र्च करेगी:डॉ. निज्जर  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य भर में अलग-अलग विकास कार्यों के द्वारा अपने नागरिकों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए वचनबद्ध है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि बरनाला के सौन्दर्यीकरण के लिए लगभग 13.63 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे। इन कार्यों के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने दफ़्तरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।  
डॉ. निज्जर ने बताया कि कूड़ा प्रबंधन के मुद्दों को हल करने और इलाके के वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर कौंसिल बरनाला में पुराने कचरे जैव उपचार के लिए 89.64 लाख रुपए का प्रयोग किया जायेगा। इसके अलावा, 1.75 करोड़ रुपए सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों बनाने पर ख़र्च किए जाएंगे, जिससे बेहतर स्वच्छता सुविधाओं प्रदान की जा सकें और साफ-सफ़ाई को प्रोत्साहित किया जा सके।  
इसके अलावा, स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि बरनाला में चौराहों को सुंदर बनाने के लिए सिविल और बाग़बानी के कार्यों के लिए 74.50 लाख रुपए ख़र्च किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाना है और नागरिकों को बेहतर हरियाली प्रदान करना है।  
डॉ. निज्जर ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग द्वारा कचेहरी चौक, भगत सिंह चौक, नहरू पार्क और आई.टी.आई चौक में और फ्लाईओवरों के सौन्दर्यीकरण के लिए एल.ई.डी लाईटें और लैंडस्केपिंग लाईटें लगाई जाएंगी। इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 52.84 लाख रुपए है। नागरिकों के साथ बेहतर संचार को प्रोत्साहित करने और महत्वपूर्ण जानकारी एवं अपडेट प्रदान करने के लिए नगर कौंसिल बरनाला में 1.60 करोड़ रुपए की लागत के साथ डिजिटल डिस्प्ले पोल लगाए जाएंगे।  
उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल बरनाला की सफ़ाई के लिए सफ़ाई सेवकों की सेवाएं लेने के लिए 3.92 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएंगे और अन्य पदों के लिए भी 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, 2.79 करोड़ रुपए स्मार्ट अर्ध-भूमिगत कूड़ा इक_ा करने वाले बिन लगाने और डम्पिंग साईट तक म्युनिसिपल ठोस अवशेष की ढुलाई के लिए ख़र्च किए जाएंगे।  
डॉ. निज्जर ने ज़ोर देकर कहा कि यह प्रोजैक्ट पंजाब के विकास में एक महत्वपूर्ण निवेश को दिखाते हैं और यह नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार की वचनबद्धता को दिखाते हैं। पंजाब सरकार इन प्रोजैक्टों के सफलतापूर्वक मुकम्मल होने और समाज पर इनके सकारात्मक प्रभाव की उम्मीद रखती है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here