खेल मंत्री मीत हेयर द्वारा देश के महान मुक्केबाज कौर सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने गुरूवार को देश के महान मुक्केबाज कौर सिंह के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया। ओलम्पियन कौर सिंह, जो 74 वर्षों के थे, का आज सुबह कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया।

Advertisements

खेल मंत्री मीत हेयर ने कौर सिंह के निधन को भारतीय खेल जगत विशेषकर मुक्केबाज़ी खेल के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड विजेता कौर सिंह ने पंजाब और देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। कौर सिंह ने 1982 के एशियन गेम्ज़ में गोल्ड मेडल जीतने के अतिरिक्त एशियन चैंपियनशिप और किंग्ज कप में भी गोल्ड मैडल प्राप्त किये थे। 1984 में एंजल्स ओलम्पिक खेल में हिस्सा लिया। मोहम्मद अली के साथ ऐतिहासिक मैच भी खेला। भारतीय सेना और पंजाब पुलिस में लंबे समय तक सेवा निभाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इस शैक्षिक सैशन से इस गौरवमयी मुक्केबाज़ की जीवनी को सिलेबस का हिस्सा बनाया है।

मीत हेयर ने कहा की कौर सिंह का संर्घषमयी जीवन और खेल जगत की उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। संगरूर के गांव खनाल खुर्द से उठकर कौर सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ विश्व स्तर पर ख्याति अर्जित की। खेल मंत्री ने महान मुक्केबाज़ को सलाम करते हुये ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार व खेल प्रेमियों को यह दुख सहन करने का बल प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here