Saturday, October 10, 2026
Home Himachal फाहल और फरनोहल में  आग की दो घटनाएं, भैंस और बछड़े भी जलकर मरे

फाहल और फरनोहल में  आग की दो घटनाएं, भैंस और बछड़े भी जलकर मरे

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: वीरवार को दो अलग-अलग आग की घटनाओं में हमीरपुर जिला में  लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और एक गौशाला में आग लगने से वहां भैंस और बछड़ा भी आग की चपेट में आने से झुलस गए जिनकी बाद में मौत हो गई।

Advertisements

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  फाहल गांव में तेजपाल की गौशाला में बिजली की तारें  शॉर्ट सर्किट होने से वहां आग लग गई करीब तीन लाख का नुकसान आंका गया है।

आग की दूसरी घटना में  गांव डलियाहू  फरनोल की   सरोती देवी का दो मंजिला स्लेटपोर्ट मकान जलकर राख हो गया।  उसे नुकसान लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गांव डलियाहू  फरनोल में सुबह  करीब 5 बजे आग की लपटें निकलना शुरू हुई आग के लगने का कारण तो मालूम नहीं हो पाया है लेकिन इस स्लेटपोस मकान के ऊपरी तल पर रखा हुआ सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया करीब तीन लाख का नुकसान आंका गया है फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here