श्री रमणीक मुनि जी महाराज का माडल टाउन रोपड़ में हुआ भव्य स्वागत

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। रूपनगर में लगातार जैन साधु साध्वियों का निरंतर आना जाना हो रहा हैं। इसी कड़ी में सर्व धर्म दिवाकर, वाणी के जादूगर श्री रमणीक मुनि जी महाराज ठाणे 3, चनालो (कुराली) से विहार कर सोलखिया गुरुद्वारे से होते हुए सायं गुरु महाराज सोलखिया से विहार कर माडल टाउन रोपड़ में राजेश्वर जैन राजू (प्रधान) स्पूत्र त्रिलोक चंद जैन के निवास स्थान पहुंचे।

Advertisements

आज सुबह वहां से विहार कर जैन स्थानक जैन मोहल्ला में ठहरें। आज से प्रवचन जैन स्थानक जैन मोहल्ला में सुबह आठ बजे से सवा नौ बजे तक शुरू हो गया है। सभी साध्वी मंडल जैन स्थानक मेन बाजार में पहले से ही विराजमान हैं। जैन समाज द्वारा सभी से अनुरोध हैं कि ज्यादा से ज्यादा गुरुओं के दर्शनों एवं प्रवचनों का लाभ लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here