बाजार जाते समय  कपड़े अथवा जूट का बना हुआ बैग लेकर जाए: सैनी   

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी धीरज विशिष्ट तथा प्रिंसिपल वैशाली चड्ढा के आदेशानुसार सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में स्कूल इंचार्ज स्टेट अवॉर्डी लेक्चरर शरणदीप कौर की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों को पौधे वितरित करके विश्व वातावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर इको क्लब की सहायक इंचार्ज संगीता सैनी ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि अगर हर एक बच्चा एक पौधा लगाए तो हम अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा रख सकते हैं। लेकिन दुख की बात है कि हम पौधा लगाने के बाद उसकी परवरिश करना भूल जाते हैं। यही कारण है कि अधिकतर पौधे आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा कि हमें सिंगल यूज प्लास्टिक से भी दूर रहना होगा। चाहे  सरकार ने इस संबंध में सख्त नियम बनाए हुए हैं लेकिन फिर भी चोरी छुपे इसका प्रयोग करने से कई लोग बाज नहीं आते उन्होंने कहा कि आज की तारीख में सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है। इस का उपयोग मनुष्य, जानवरों और समुद्री जीवों के लिए बहुत हानिकारक है। जल निकायों में समुद्री जलीय जंतु अपने भोजन के साथ प्लास्टिक के कणों का सेवन करते हैं। प्लास्टिक को पचाया नहीं जा सकता है और इस तरह यह उनकी आंत में फंस जाता है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

अगर हम बाजार जाते समय घर से ही कपड़े अथवा जूट का बना हुआ कोई बैग ले जाए तो इससे समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर ने कहा कि शिक्षा विभाग के कर्मचारी हमेशा ही पर्यावरण की संभाल के लिए सतर्क रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हम सबको अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। हमें अपने सभी त्योहार पौधारोपण करके  मनाने चाहिए। इस मौके पर किशोर लाल ने स्टाफ सदस्यों तथा बच्चों को पर्यावरण की संभाल संबंधी शपथ भी दिलाई। इस मौके पर स्कूल मैनेजिंग कमिटी की चेयरपर्सन अंजू बाला, लेक्चरर संदीप कुमार सूद, लेक्चरर राजेंद्र पाल सिंह, लेक्चरर हरिंदर सैनी, मोनिका कंवर,कुलविंदर कौर, हरमीत कौर शांति देवी, रणजीत कौर,अर्चना, अमरीक सिंह, रूप कुमार जैन,मनीष कुमार आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here