
होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट -अरविन्द शर्मा : नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े दौरान कार्यालय सिविल सर्जन होशियारपुर के 35 अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा नेत्रदान प्रण पत्र भरे गए। समागम में सिविल सर्जन डा. रेनू सूद ने कहा कि दफ्तर के जिला अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नेत्रदान के प्रण पत्र भरे गए हैं, यह एक सराहनीय बात है, क्योंकि किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरना एक नेक काम है।

इस मौके सहायक सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग, मास मीडिया अधिकारी सुखविंदर कौर ढिल्लों ने कहा कि पखवाड़े दौरान जहां आम जनता को बीसीसी और आईईसी गतिविधियों द्वारा नेत्रदान के लिए प्रेरित किया गया, वहीं दफ्तर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा नेत्रदान के लिए प्रण पत्र भरना इस मुहिम में बड़ा योगदान है। समागम दौरान नेत्रदानियों को नेत्रदान एसोसिएशन द्वारा प्रशंसा पत्र बांटे गए। इस मौके पर डा. सेवा सिंह, जिला परिवार भलाई अफसर डॉ. राजिंदर राज, मोहम्मद आसिफ, नेत्रदान एसोसिएशन के मेंबर मौजूद थे।












