Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur कालड़ा का टांडा दाना मंडी पहुंचने पर एसोसिएशन की ओर से भव्य...

कालड़ा का टांडा दाना मंडी पहुंचने पर एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़, (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट – पंडित जी : पंजाब आढ़ती एसोसिएशन प्रधान विजय कालड़ा का टांडा दाना मंडी में पहुंचने पर आढ़ती एसोसिएशन टांडा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन टांडा के समूह सदस्यों की ओर से उन्हें पेश आ रही मुश्किलों से भी अवगत करवाया गया। एसोसिएशन सदस्यों ने अपनी समस्याओं संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि अनाज मंडी टांडा की खस्ता हालत के चलते बरसात के मौसम में पानी खड़ा रहता है। जिसके चलते किसानो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Advertisements

अड़तीओं के तीन साल बाद रीन्यू होने वाले लाइसेंस को दस या बीस साल तक मान्य करवाया जाए। जीएसटी की वजह से पेश आरही समस्या वाली को जल्द खत्म करवाया जाए। अनाज मंडी में अड़तीओं की ओर से खरीदे गए प्लाटों जो की अब उनकी संपत्ति है के लिए बैंकों से उन्हें लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। पंजाब सरकार की ओर से मक्की की फसल पर मार्कीट फीस तथा आरडीएफ में बढ़ोतरी से व्यपार को बहुत नुक्सान होगा। जिसके लिए सरकार को मार्कीट फीस तथा आरडीएफ में बढ़ोतरी से रोकना होगा।

पंजाब प्रधान विजय कालड़ा ने एसोसिएशन की समस्याओं को सुनते हुए इसके हल के लिए राज्य सरकार से बात कर इसके जल्द हल का भरोसा भी दिलाया। इस दौरान प्रधान बलदेव सिंह , सुरेश जैन ,सुरिंदरजीत सिंह बीरा , सतीश चड्ढा , जोगिंदर सिंह , ओमप्रकाश पुरी , गौरव पुरी , सुनीत पूरी , अवतार सिंह , जतिंदर अग्रवाल , जगदीश आनंद व् अन्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here