Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना के प्रयासों से पीसीए को मिलेगे तेज गेंदबाज:...

पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना के प्रयासों से पीसीए को मिलेगे तेज गेंदबाज: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना के द्वारा तेज गेंदबाजों की खोज के लिए पंजाब में शुरु किए गए टेलेंट हंट प्रोग्राम के अधीन आज होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ के करीब 120 तेज गेंदबाजों ने टेलेंट हंट के लिए ट्रायल दिया। एसोसिएसन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना गांवों, कस्बों व पंजाब के देहाती एरिया में रहने वाले क्रिकेटरों को आगे लाने के लिए तेज गेंदबाजों के लिए टेलेंट हंट की शुरुआत की गई है। डा. घई ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरविंदर सिंह, मनप्रीत गोनी, गगनदीप सिंह व दीपक चोपड़ा के नेतृत्व में तेज गेंदबाजों का आज होशियारपुर में चयन किया गया।

Advertisements

टेलेंट हंट में होशियारपुर, नवांशहर व रपोड़ के 120 तेज गेंदबाजों ने दिया ट्रायल

उन्होंने बताया कि चुने हुए खिलाडिय़ों को पीसीए स्टेडियम मोहाली में बुलाकर तेज गेंदबाजी के गुर सिखाकर इन गेंदबाजों को पंजाब के लिए तैयार किया जाऐगा। डा. घई ने बताया कि तेज गेंदबाजों को तैयार करने का सारा खर्च पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन करवाएंगी तथा खिलाडिय़ों को बिलकुल निशुल्क ट्रायल से लेकर ट्रेनिंग तक तैयार किया जाएगा। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर में करवाए गए ट्रायल के लिए चुने गए खिलाडिय़ों का नाम पीसीए की बैवसाइट पर डाला जाएगा।

एचडीसीए सचिव डा. घई ने पीसीए सचिव एडवोकेट दिलशेर खन्ना का पंजाब में क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए तेज गेंदबाजों के टेलेंट हंट प्रोग्राम के लिए उन्हें धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, सहायक कोच दलजीत धीमान, जिला महिला कोच दविंदर कल्याण व बलविंदर निक्कू आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here