Thursday, October 15, 2026
Home Chandigarh जंग-ए-आज़ादी यादगार में भ्रष्टाचार करने वालों का पर्दाफाश करेंगे: मुख्यमंत्री

जंग-ए-आज़ादी यादगार में भ्रष्टाचार करने वालों का पर्दाफाश करेंगे: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़) । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रण करते हुये कहा कि लोगों के पैसे खुर्द-बुर्द करने के लिए हर हमदर्द, सिरदर्द या बेदर्द का पर्दाफाश किया जायेगा। आज यहां जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, “विजीलैंस ब्यूरो शहीदों की यादगार ‘जंग-ए-आज़ादी’ की इमारत बनाने में लोगों के पैसे के दुरुपयोग के सम्बन्ध में रसूखदार व्यक्ति को बुला रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको समझ नहीं आती कि यह मीडिया पर हमला कैसे हुआ ? भगवंत मान ने कहा कि यह मामला महान शहीदों के नाम पर बनाई गई यादगार के लिए इस्तेमाल की 200 करोड़ की राशि की जवाबदेही का है।”

Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या यह पैसा मीडिया के नाम पर जारी किया गया ? यदि नहीं तो फिर अखबार का इससे क्या लेना-देना ? उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं उनमें से नहीं जो अपने गुनाहों से बचने के लिए हमदर्द के पैरों में गिरते हैं।” भगवंत मान ने कहा कि वह लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेने के लिए जवाबदेही तय करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here