शनिवार को संत परंपरा अनुसार डेरा परिसर में किया जाएगा संत बाबा सतपाल सिंह जी साहरी वालों का संस्कार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। संत बाबा सतपाल सिंह जी साहरी वालों का अंतिम संस्कार संत परंपरा अनुसार शनिवार 24 जून 2023 को सुबह 10 बजे डेरा परिसर में किया जाएगा।

Advertisements

गौरतलब है कि धन-धन संत बाबा सतपाल सिंह जी साहरी वाले आज सुबह लुधियाना के एक अस्पताल में ब्रह्मलीन हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर दर्शनों हेतु डेरे में रखा गया है। जैसे ही इस दुखद समाचार का संगतों को पता चला, बड़ी संख्या में लोग डेरे में जुटने शुरु हो गए थे। उनका डेरा होशियारपुर-फगवाड़ मार्ग पर गांव साहरी में स्थित है। जहां पर शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here