
चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। भगवंत मान ने कहा, ”पंजाब एक बुद्धिमान व्यक्तित्व से वंचित हो गया है। बीर दविंदर सिंह जी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए पंजाब के विकास में बहुमूल्य योगदान दिया जिसे सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में एक बड़ा सूनापन पैदा हो गया है।”

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अपना दुख साझा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह परिवार को इस ईश्वरीय आदेश को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और साथ ही उन्होंने दिवंगत आत्मा की आध्यात्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की।











