पंजाब को बाढ़ राहत हेतु मोदी सरकार का कदम प्रशंसनीय: मीनू सेठी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरी भारत इस समय बरसात और बाढ़ की दोहरी मार से जूझ रहा है और जहां पहाड़ों में प्रलय आयी हुई है वहीं पंजाब को भी बाढ़ का प्रकोप झेलना पढ़ रहा है। लोग बेघर हुए हैं और दहशत के मारे आसमान के नीचे रात गुज़रने को मजबूर हैं। ऐसे में केंद्र सरकार से अपेक्षा थी कि वो सदैव की भाँति पंजाब के प्रति अपना दायित्व ज़रूर निभाएगा और बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य हेतु जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा। ये बात पंजाब भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब मोदी जी के दिल में बसता है और इसकी बानगी इस बात से मिलती है की केंद्र सरकार ने पंजाब में राहत कार्य हेतु 218.40 करोड़ आबंटित किए हैं। अब लोगों के पुनर्वास और राहत हेतु राज्य सरकार का दैयतव है ताकि लोगों को राहत की साँस मिल सके। मीनू सेठी ने परमात्मा से प्रार्थना की कि संपूर्ण भारत सुरक्षित रहे और लोगों को जल्दी बाढ़ की आपदा से मुक्ति मिले। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि आपदा राहत कार्य हेतु यथासंभव प्रयत्न करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here