Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों...

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के दिशा-निर्देशों पर स्थानीय निकाय मंत्री, पंजाब बलकार सिंह ने आज राज्य के सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों ( शहरी विकास) के साथ वीडियो कान्फ़्रैंस के द्वारा बैठक करते हुए उनको मानसून सीजन के दौरान शहरों में बरसात के पानी की उचित ढंग से निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था की सफ़ाई और बरसात के सीजन के दौरान फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कलोरीनयुक्त पीने वाले पानी की स्पलाई यकीनी बनाने के हिदायतें दी।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बरसात के सीजन को मुख्य रखते हुए पानी भरने की समस्या से निपटने के लिए सभी ज़रुरी प्रबंध जल्द यकीनी बनाने के आदेश दिए ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी में कोई मुश्किल पेश न आए। ड्रेनेज सिस्टम की सफ़ाई पर ज़ोर देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने सभी शहरों की सड़कों, गलियों और मैनहोलज़ की उपयुक्त सफ़ाई यकीनी बनाने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज व्यवस्था को ठीक करने के साथ-साथ बरसात के पानी को आगे ले जाने वाले नालों की सफ़ाई के काम को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए, जिससे बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या पेश न आए। उन्होंने शहरों के निचले स्थानों, जहाँ पानी इकट्ठा होने की संभावना है, की पहले ही पहचान करके वहां जनरेटर सैट और पंपों का बंदोबस्त करने के भी निर्देश दिए, जिससे बारिश दौरान पानी इकट्ठा होने पर तुरंत निकाला जा सके।

बरसात के सीजन दौरान खड़े पानी में मच्छर पैदा होने कारण फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को शहरों में लगातार फोगिंग और लारवीसाईड के छिड़काव को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खड़े पानी पर काले तेल के छिड़काव को भी यकीनी बनाया जाए। उन्होंने बारिश प्रभावित घरों में क्लोरीन की गोलियाँ बाँटने के इलावा शहरों में कलोरीनयुक्त पानी की स्पलाई यकीनी बनाने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि पीने वाले पानी की पाईपों की रोजाना चैकिंग की जाए, जहाँ कोई लीकेज पाई जाती है, उसकी तुरंत मुरम्मत करवाई जाए।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि बरसात के सीजन के दौरान कच्चे और पुराने घर/ इमारतें ढह जाने कारण कीमती जानों को बचाने के लिए ऐसी पुरानी और ख़स्ता हाल इमारतों की पहचान कर उनके बारे में विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी इमारत की हालत ज़्यादा ख़स्ता है तो उसे खाली करवाया जाए और वहां रहते लोगों के ठहरने के लिए उचित इंतज़ाम किए जाएँ। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के इलाके, जहाँ इमारतों के ढह जाने कारण नुक्सान हो सकता है, के नजदीक आबादी के बचाव का प्रबंध भी किया जाए। इस दौरान उन्होंने बरसात में टूटी हुई सड़कों, फुटपाथ, गलियों, सीवरेज पाईपों और ग्रिलों की तुरंत मुरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर मीटिंग में विशेष तौर पर अजोए शर्मा, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय, मालविन्दर सिंह जग्गी, सी. ई. ओ पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड, ईशा कालिया, सी. ई. ओ पी एम आई डी सी और उमा शंकर गुप्ता, डायरैक्टर स्थानीय निकाय उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here