Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ने गूगल-पे पर 4 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में...

विजीलैंस ने गूगल-पे पर 4 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी रणजोध को किया गिरफ़्तार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): सूबे में भृष्टाचार विरूद्ध शुरु मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज तरनतारन जिला के माल सर्कल पहुविंड में तैनात पटवारी रणजोध सिंह को गूगल-पे  द्वारा 4000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। उक्त पटवारी को परमजीत सिंह निवासी अमृतसर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 23 जून, 2023 को भृष्टाचार विरोधी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने शिकायत में बताया कि उसके पिता के नाम पर रजिस्टर ज़मीन की जमांंबन्दी की कापी जारी करने बदले उक्त पटवारी ने उससे  रिश्वत के तौर पर 4 000 रुपए लिए हैं। इस ज़मीन पर बैंक से कजऱ् लेने के लिए जमांबंदी की कापी की ज़रूरत थी। 

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत आज विजीलैंस ब्यूरो ने दोषी पटवारी को शिकायतकर्ता से 4 000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में काबू कर लिया है। इस संबधी उक्त पटवारी खि़लाफ़ भृष्टाचार रोक थाम कानून की अलग-अलग धाराओं  के अंतर्गत थाना विजीलैंस, अमृतसर रेंज में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आग्रिम जांच जारी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here