नेचर रट्रीट चौहाल शुरु, वन मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने आनलाइन किया प्रोजैक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वन मंत्री लाल चंद कटारुचक्क तथा कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा द्वारा जिला होशियारपुर में चौहाल ईको टूरिज़म प्रोजैक्ट (नेचर रट्रीट चौहाल) का आनलाइन उद्घाटन किया गया। इस प्रोजैक्ट का मुख्य उद्देश्य लोगों को जंगल तथा जंगली जीवों के साथ जोड़ना तथा पंजाब में ईको टूरिज़म को बढ़ावा देना है। इस प्रोजैक्ट में लोगों के रहने के लिए हट्स बनाए गए हैं, जिसपर तकरीबन 60 लाख रुपये का खर्च आया है। यहां लोग अपने परिवार सहित रह सकते हैं। इस प्रोजैक्ट की खासियत है कि यह प्रोजैक्ट लोकल कम्युनिटी द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके मुनाफे का 50 प्रतिशत हिस्सा गांवो के विकास के लिए खर्च किया जाएगा। यह जानकारी वन मंत्री कटारुचक्क द्वारा सांझा की गई।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री जिम्पा के निर्देशों एवं वन मंत्री की अगुवाई में तैयार प्रोजैक्ट में लोग ले सकेंगे कुदरत के नज़ारे

इस प्रोजैक्ट में सैलानियों के खान-पान के लिए कैंटीन का भी प्रबंध है तथा सैलनियों के घूमने के लिए जीप सफाई. नेटर ट्रेल की सुविधा उपलब्ध है। जिससे सैलानी कुदरत का नज़ारा तथा जंगली जीव जैसे मोर, सांबर, हिरन, चिड़ीयां, तेंदूया आदि देख सकते हैं। यह बात प्रधान मुख्य वन पाल आरके मिश्रा आईएफएस ने कही।

यह प्रोजैक्ट पंजाब का इस तरह का तीसरा प्रोजैक्ट है। इसके अलावा पहला पठानकोट जिले में मिन्नी गोवा, होशियारपुर में थाना डैम पर जंगल लोजिज़ भी वन विभाग द्वारा बनाए गए हैं। जिन्हें सैलानियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह बात वनपाल सर्कल होशियरापुर डा. संजीव तिवाड़ी आईएफएस ने कही।

इस प्रोजैक्ट के साथ लोगों को रोजगार मिलेगा तथा लोकल लोगों के इनकम के साधन में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा जल्द ही चौहाल से तक्खनी वाइल्ड लाइफ सेंचरी में जंगल सफाई शुरु की जाएगी। यह जानकारी वन मंडल अधिकारी नलिन यादव आईएफएस ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here