Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh पुलिस ने फाजिल्का से 20 किलो हेरोइन की बरामद, दो गिरफ़्तार

पुलिस ने फाजिल्का से 20 किलो हेरोइन की बरामद, दो गिरफ़्तार

चंडीगढ़/फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डी. डी. जी. पी.) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार तस्करी करने वालों को बड़ा झटका देते हुये पंजाब पुलिस ने दो व्यक्तियों को 20 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ़्तार करने के उपरांत पाकिस्तान स्थित तस्करों की नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान फाजिल्का के लखमीर कर उताड़ के रहने वाले सुबेग सिंह और फाजिल्का के गाँव मानसा के सन्दीप सिंह उर्फ सीप्पा के तौर पर हुई है।

Advertisements

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेयोग सूत्रों ने पाक स्थित तस्करों की तरफ से बड़ी मात्रा में हेरोइन लाने की कोशिश सम्बन्धी ख़ुफ़िया सूचना दी थी और इसी सूचना के आधार पर एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का की पुलिस टीमों ने फाजिल्का के गाँव राणों के नज़दीक हसता के रोड पर एक व्यापक कार्यवाही की, जहाँ उक्त मुलजिमों के सरहद से ड्रोन के द्वारा फेंकी नशे की खेप प्राप्त करके निकलने का अंदेशा था। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को देख कर मुलजिमों ने मौके से अपने मोटरसाईकल पर भागने की कोशिश की परन्तु पुलिस टीम ने झड़प के बाद दोषियों को काबू कर लिया और दोषियों के पास से 10 पैकटों में कुल 20 किलो हेरोइन बरामद की।

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये सहायक इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. आई. जी.) एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की संभावना है। थाना एस. एस. ओ. सी, फाजिल्का में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धाराओं 21(सी), 23 और 29 के अधीन मुकदमा नंबर 24 तारीख़ 23. 07. 2023 को दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here