Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh अनमोल गगन मान ने मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर...

अनमोल गगन मान ने मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अनमोल गगन मान ने बुधवार को लोकप्रिय और प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वह 70 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए है। अनमोल गगन मान ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरिंदर छिंदा एक बेमिसाल गायक थे, जिन्होंने अपनी बुलंद आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों में बेमिसाल जगह बनाई। वह अपने मधुर और सदाबहार गानों के जरिए हमेशा अपने सुनने वालो के दिलों में जिंदा रहेंगे। उनके जाने से पंजाबी गायकी को अपूरणीय क्षति हुई है।

Advertisements

मंत्री अनमोल गगन मान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पंजाबी गायक सुरिंदर छिंदा ने आज सुबह लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका पिछले कई दिनों से इलाज चल रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here