Tuesday, October 27, 2026
Home Chandigarh पुडा का जेई और प्राईवेट सुरक्षा गार्ड 10 हज़ार रिश्वत लेने के...

पुडा का जेई और प्राईवेट सुरक्षा गार्ड 10 हज़ार रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुडा की बठिंडा विकास अथॉरिटी में तैनात जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) गुरविन्दर सिंह और एक प्राईवेट सुरक्षा गार्ड गुरमीत सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि एडवोकेट गुरतेज सिंह गरेवाल निवासी मॉडल टाऊन फेज़-1 बठिंडा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह हरचन्द सिंह सूबेदार से मॉडल टाऊन फेज़-1 बठिंडा में स्थित मकान नंबर एल.आई.जी.-2397 खऱीदना चाहता था, जिसकी एन.ओ.सी. उसके नाम पर जारी होनी थी और हरचन्द सिंह ने इसके लिए 13 जुलाई, 2023 को ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वह कल मुलजि़म जे.ई. के दफ़्तर में एन.ओ.सी. जारी करने सम्बन्धी अनुरोध करने गया था और उक्त जे.ई. ने उससे अपने प्राईवेट सुरक्षा गार्ड गुरमीत सिंह के द्वारा 10,000 रुपए रिश्वत माँगी।  

Advertisements

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पता लगा कि मुलजि़म जे.ई. का प्राईवेट सुरक्षा गार्ड पहले ही शिकायतकर्ता से 5000 रुपए ले चुका था, जिसके उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर दोनों मुलजि़मों को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से बाकी रहती 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया। गौरतलब है कि विजीलैंस ने मुलजि़मों के पास से पहली ली गई 5000 रुपए रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। इस सम्बन्धी दोनों मुलजि़मों के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, बठिंडा रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here