महिला शक्ति के सम्मान में यूथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तरह से है नतमस्तक: मोहित महिंद्रा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। यूथ कांग्रेस की तरफ से इस बार 77वां स्वतंत्रता दिवस महिला शक्ति को समर्पित किया गया। पूरे देश में “सूपर शक्ति शी” कार्यक्रम के तहत करवाए गए आयोजन में महिला शक्ति से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर में जिला प्रधान नवरिंदरजीत सिंह मान की अध्यक्षता में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष मोहित महिंद्रा ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर महिला शक्ति को नमन करते हुए उनके करकमलों से ध्वजारोहण करवाया। इस मौके पर महिंद्रा ने कहा कि यूथ कांग्रेस की तरफ से पूरे भारत में का दिन महिला शक्ति को समर्पित किया गया है तथा हर स्तर पर महिलाओं से ध्वजारोहण करवाया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यह उन देशविरोधी एवं नारी विरोधी ताकतों को करारा जवाब है, जो महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को खामोश होकर देख रहे हैं। लेकिन उन्हें एक बात समझ लेनी चाहिए कि नारी शक्ति के बिना हम सभी का अस्तित्व कुछ भी नहीं है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी होशियारपुर के अध्यक्ष अरुण डोगरा मिक्की, विधानसभा में डिप्टी सी.एल.पी.एल. नेता व विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल, प्रदेश प्रवक्ता दलजीत सिंह गिलजियां, जिला प्रवक्ता एडवोकेट राकेश मरवाहा, सीनियर वाइस प्रधान राजेश गुप्ता, कांग्रेस सिटी प्रधान नवप्रीत सिंह रैहल, हल्का शामचौरासी के प्रधान पवित्रदीप सिंह अहलुवालिया, विधानसभा हलका होशियारपुर से यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनंत गर्ग व अन्यों ने भी साथियों सहित कार्यक्रम में भाग लिया और मातृ शक्ति की सुरक्षा और देश में उनका सम्मान में बहाली की मांग की।

इसके साथ ही सभी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा के आरोपियों पर भी कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर मुकेरियां से पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह बिंदर, मुकेरियां से अध्यक्ष सहज कल्याण, दसूहा से अध्यक्ष अंकित कौशल, महासचिव अनमोल गिल, टांडा से अध्यक्ष जी दुरल्भ, गढ़शंकर से उपाध्यक्ष चतिंदर सिंह, चब्बेवाल से अध्यक्ष गुरप्रीत, विधानसभा होशियारपुर से यूथ नेता आनंत गर्ग, रणवीर खेपड़, गोल्डी कल्याणपुर, मनी सहबाजपुर, परविंदर सहबाजपुर, दलवीर शाही, हरमन जट्ट, टोनी माहल, प्रभ, गोना, दिलजोतवीर, दीपा गढ़शंकर, गुरप्रीत गोपी गढ़शंकर, रविंदर आदिया, गौरव आदिया, गौरव, सोनू गुज्जर, नवरूप नुपा सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति एवं युवा शक्ति मौजूद रही। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here