केंद्र की मोदी सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है: विकास मोमी 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया: आम आदमी पार्टी के सोशल मिडिया इंचार्ज विकास मोमी ने कहा कि बाबा साहब के प्रयास से संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए विशेष अवसर के अधिकार को जोड़ा गया। लेकिन आज उसे समाप्त करने की कोशिश हो रही है। धर्म के नाम पर दलित, पिछड़े और अति पिछड़ा समाज के लोगों को बरगला कर हिन्दू-मुस्लिम, हिंदुस्तान-पाकिस्तान की बात कर उनके अधिकार को उनसे छीनने की कोशिश की जा रही है। भारतीय संविधान के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। मोमी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है।

Advertisements

मनुस्मृति को लागू करने की असफल कोशिश की जा रही है। इस दौरान विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में जो माहौल बनाया जा रहा है, यह काफी चिंता का विषय है। अंबेडकरवादी और समाजसेवियों पर लगातार प्रहार हो रहा है। हमें बाबा साहब के विचारों पर चलकर अपने हक हकूक के लिए संघर्ष करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अडानी-अम्बानी की सरकार है एवं इनके इस मॉडल से देश फिर से ईस्ट इंडिया कम्पनी वाली इतिहास की तरह गुलामी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने देश में महंगाई को लेकर भी बरसते हुए भाजपा पर वार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश को वर्तमान स्थिति से अंबेडकर को मानने वाले लोग ही निकाल सकते हैं।

वर्तमान मोदी सरकार भारतीय इतिहास को मिटाना चाहती है। मोदी सरकार देश के सारे सिस्टम को गुलाम बना लिया है। विकास मोमी ने कहा कि डॉ अंबेडकर के बारे में अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर गांव गांव में उनके नीति व सिद्धान्तों एवं संदेशों से समाज के दबे कुचले सभी शोषित, किसान, मजदूरों को अवगत कराया जाए। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनका अनुकरण किया जाए। उन्होंने लोगों से डाॅ साहेब के द्वारा संविधान में उपलब्ध कराए गए अधिकारों के प्रति जागरूक व निरंतर संघर्ष शील बने रहने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here