बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ रहा तक्षशिला स्कूल: शेरे पंजाब सिंह

takshila schul

-तक्षशिला स्कूल में दीपावली मेला आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित-
होशियारपुर। तक्षशिला स्कूल दसूहा रोड में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम कक्षा से लेकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य रितु कोच्चर ने मेले का शुभारंभ करते हुए बच्चों को दीपावली का महत्व और इतिहास बताया। इस मौके पर बजरंग दल के शेरे पंजाब सिंह ने विशेष तौर से पहुंच कर मेले का अवलोकन किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि तक्षशिक्षा स्कूल बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के साथ जोडऩे का भरसक प्रयास कर रहा है ताकि हमारे बच्चे अपनी संस्कृति और देश के साथ जुड़े रहें। उन्होंने इस कार्य के लिए स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्य को बधाई दी। इस मौके पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कक्षा 1 से 3 तक दिया सजावट प्रतियोगिता, कक्षा 4 से 6 तक थाली सजावट, कक्षा 7 से 8 तक कलश सजावट प्रतियोगिता एवं कक्षा 9 से 10वीं तक तौरन बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में कक्षा 2 का क्रांतिवीर प्रथम, नवलीन द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर दीपिंदर रही। थाली सजावट में पल्लवी ने पहला, भूमिका ने दूसरा व भास्कर ने तीसरा, कलश सजावट में रेखसमर ने पहला, करण शर्मा ने दूसरा व भूपेश ने तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा तौरन प्रतियोगिता में सुदीक्षा ने पहला, चेतना ने दूसरा व मुदिता ने तूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए सामान की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बच्चों व उनके अभिभावको ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता में करवाई गई। जिसमें बच्चों ने बिना आग के विभिन्न प्रकार के भोजन जैसे सैंडविच, बर्गर, स्प्राउड सैलड इत्यादि बनाए। प्रतियोगिता दौरान विद्यार्थी काफी उत्साहित दिखे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here