Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh मिनिस्टरज़ फ़्लाइंग स्क्वाड ने 20 लीटर डीज़ल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित...

मिनिस्टरज़ फ़्लाइंग स्क्वाड ने 20 लीटर डीज़ल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित सवारियों से पैसे लेकर टिकटें न देने वाला कंडक्टर पकड़ा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि विभाग में भ्रष्ट गतिविधियों को रोकने के मद्देनज़र गठित किए गए मिनिस्टरज़ फ़्लाइंग स्क्वाड ने सरकारी बस से 20 लीटर डीज़ल चोरी करने वाले ड्राइवर सहित पैसे लेकर सवारियों को टिकटें न देने वाले एक कंडक्टर को काबू किया है। इसी तरह ग़ैर-निर्धारित रूटों पर चलती पाँच बसें और सवारियों के बिना बस चलाने सम्बन्धी रिपोर्ट की गई है।

Advertisements

इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि फ़्लाइंग स्क्वाड ने हरियाणा के जीवन नगर में छापेमारी के दौरान ड्राइवर रणजीत सिंह को उसे अलाट की गई पनबस डीपू लुधियाना की बस नंबर पी.बी-10-एफ.एफ 4952 से 20 लीटर डीज़ल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया है।

इसी तरह धार कलाँ (पठानकोट) में चैकिंग के दौरान फ़्लाइंग स्क्वाड द्वारा पठानकोट डीपू की बस नंबर पी.बी- 06-ए.एस 8772 के कंडक्टर अमनदीप को सवारियों से 545 रुपए वसूल कर टिकटें न जारी करने के दोष अधीन पकड़ा गया है।

फ़्लाइंग स्क्वाड ने पाँच बसों को भी ग़ैर-निर्धारित रूटों पर चलते पाया है। गौराया में चैकिंग के दौरान तरन तारन डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 4673 एवं अमृतसर-2 डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 3064 और फ़गवाड़ा में चैकिंग के दौरान अमृतसर-1 डीपू की बस नंबर पी. बी-02-ई.एच 2749 और नवांशहर डीपू की बस नंबर पी.बी-32-पी 3598 को ग़ैर- निर्धारित रूटों पर चलते पाया गया।

इसी तरह करतारपुर में चैकिंग के दौरान पट्टी डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9427 भी अपने निर्धारित रूट से अलग रूट पर चलती पाई गई जबकि बटाला डीपू की बस नंबर पी.बी-06-बी.सी 0216 को बिना सवारियों के ले जाते हुए पाया गया। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की है कि रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध बनती अनुशासनात्मक कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here