10 दिन से बीमारी से कराह रही गाय को ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया

injured-cow-admit-animal-hospital-by-ashok-sharma.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पिछले करीब 10-12 दिनों से एकता नगर के समीप खाली प्लाट में एक बीमार गाय तड़प रही थी। जिस संबंधी जानकारी मिलने पर समाज सेवी अशोक शर्मा ने तुरंत मौके पर पहुंच कर गाय को उपचार हेतू पशु अस्पताल रेलवे मंडी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसका उपचार शुरु कर दिया था। जानकारी देते हुए अशोक शर्मा ने बताया कि उन्हें आज सुबह ही सूचना मिली थी कि एक बीमार गाय जोकि पिछले 1-12 दिनों से एकता नगर के समीप एक खाली प्लाट में बीमारी से तड़प रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इस पर उन्होंने इसकी सूचना नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्विनी गैंद को दी तथा वे दोनों मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि गाय काफी दिनों से एक ही साइड में पड़े होने से उसके शरीर पर बड़े-बड़े घाव हो गए थे और कीड़े चलने लगे थे। इस पर उन्होंने तुरंत जे.सी.बी. की मदद से गाय को वहां से उठाया और पशु अस्पताल रेलवे मंडी पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसका ईलाज शुरु कर दिया था।

अशोक शर्मा ने कहा कि गाय को माता कह देने से ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता बल्कि गाय के प्रति सम्मान का भावना रखना और उसकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। अशोक शर्मा ने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने बीमार गाय संबंधी गौशाला प्रबंधकों से भी संपर्क किया था, मगर उन्होंने कुछ नहीं किया। जिससे उन्हें लगने लगा था कि गाय यहीं दम तोड़ देगी, मगर अब उसके बचने की उम्मीद है। लोगों ने इस नेक कार्य एव बेजुबान की मदद के लिए आगे आने हेतु अशोक शर्मा एवं अश्विनी गैंद का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here