गौरव शर्मा व साथियों ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की खुशी में लगाया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत ने इतिहास रचते हुए बुधवार को चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इस लैंडिग के बाद पूरे देश में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी धु्रव पर पहुंचने वाला पहला राष्ट्र है और हम सभी के लिए गौरव करे पल हैं।

Advertisements

यह बात भाजपा स्पोर्टस सैल के सचिव गौरव शर्मा ने इस उपलक्ष्य में लगाए गए लंगर में सेवा करने दौरान कही। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई एवं मार्गदर्शन में देश ने तरक्की के नए आयाम स्थापित किए हैं। जिनके दम पर हमारा देश हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना वर्चस्व कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के इस कदम से विदेशों में बैठे भारतीयों का सीमा भी गर्व से चौड़ा हो गया है तथा उनका सम्मान पहले से और बढ़ा है।

इस मौके पर विक्रम शर्मा, गुरमीत सिंह, चांद आर्ट, प्रदीप पंडित, मंगी आदि ने भी खुशी प्रकट करते हुए लंगर में सेवा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here