Wednesday, October 28, 2026
Home Latest केन्द्रीय विद्यालय 2 में राष्ट्रीय खेल दिवस का किया आयोजन

केन्द्रीय विद्यालय 2 में राष्ट्रीय खेल दिवस का किया आयोजन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में मेजर ध्यानचंद की जन्मदिवस की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने खेल शिक्षिका नीलम सहगल और खेल कोच जगमोहन के निर्देशन में विभिन्न खेल गतिविधियों में प्रतिभाग किया।

Advertisements

प्राचार्य रविंदर कुमार ने मेजर ध्यानचंद को महान खेल आदर्श बताते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

प्राचार्य ने इस अवसर पर संभागीय स्तर के खेलों में विद्यालय के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल शिक्षक नीलम ने विद्यालय की खेल रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here