
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अलायन्स क्लब इंटरनैशनल डिस्ट्रिक-119 की ओर से ’’राईट-ए-डायरी’’ अपनी डायरी रोज़ लिखों के विषय पर एक सैमीनार तथा डायरी वितरित समागम स्थानीय सीनियर सैकंडरी स्कूल, रेलवे मंडी में करवाया गया जिसके मुख्य मेहमान अलायन्स क्लब इंटरनैशनल के वाईस प्रैज़ीडैंट एैली. अशोक पुरी तथा प्रधानगी में इंटरनैशनल एडवाईज़र एैली.एडवोकेट एस.पी.राणा, स्कूल के वाईस प्रिंसीपल लैक्चरार पुनीत, डिस्ट्रिक चेयरमैन एैली.कुलवंत कौर प्रीत तथा नार्थ मल्टीपल के एडवाईज़र एैली रमेश कुमार थे। इस समागम में सर्वहितकारी स्कूल के लैक्चरार जतिन्दर शर्मा, लैक्चरार रविन्दर कौर, सुनीता तथा रविन्दर कुमार आदि वक्ताओं ने डायरी लिखने की महत्ता के सम्बन्धी अपने विचार पेश किये। इस प्रोग्राम का संचालन एैली. रमेश कुमार ने किया।

डायरी लिखने सम्बन्धी तथा डायरी लिखने की महत्ता बताते हुये एडवोकेट एस.पी.राणा ने बताया कि वकालत के व्यवसाय में डायरी की महत्ता बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि हम मतलब वकील अपने घर के समागमों को भी डायरी देखकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि एक वकील की डायरी उसके शरीर का एक अंग ही होती है। वक्ताओं ने डायरी लिखने की महत्ता सम्बन्धी अपने अलग-अलग विचार पेश किये। यहां मैडम कुलवन्त कौर प्रीत ने बताया कि चाहे हम डायरी लिखने मे संकोच करते हैं पर जब हम इतिहास की ओर नज़र डालते हैं तो हमें डायरी की महत्ता के बारे में पता लगता है।
इस अवसर पर मुख्य मेहमान एैली. अशोक पुरी ने बताया कि भारत में 15 से 25 साल के जै़न-जी के मानसिक शरीरिक तथा समाजिक चिन्तन में विकास के लिये डायरी एक अहम स्थान रखती है, चाहे यह डायरी पेपर की न होकर डिजीटल ही हो। हमें चाहिये कि हम इसकी अहमियत को समझे। इस अवसर पर सर्वहितकारी स्कूल के जतिन्दर शर्मा ने भी अपनी विचार पेश किये। इस उपरान्त डायरी लिखने पर विचार-विमर्श करने वाले सभी 40 छात्राओं को एलायन्स क्लब की ओर से डायरियां दी गईं तथा सबसे सुन्दर डायरी लिखने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का ऐलान किया।












