Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur मुकेरियां में पोषण माह संबंधी समारोह करवा कर किया महिलाओं को जागरुक

मुकेरियां में पोषण माह संबंधी समारोह करवा कर किया महिलाओं को जागरुक

मुकेरियां/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों व जिला प्रोग्राम अधिकारी हरदीप कौर के नेतृत्व में बाल विकास प्रोजैक्ट अधिकारी मुकेरियां मंजू बाला की ओर से एस.पी.एन कालेज मुकेरियां में 30 सितंबर तक मनाए जाने वाले पोषण माह संबंधी ब्लाक स्तरीय उद्घाटन समारोह करवाया गया। इस समारोह में फ्रंट लाइन वर्करज जैसे कि आंगनवाड़ी वर्करों, आशा वर्करों, कम्यूनिटी सदस्यों व नर्सिंग कालेज की छात्राओं को पोषण शपथ दिलाई गई। इस दौरान हैंड वाश के सही तरीके के बारे में समझाया गया। समाज को पौष्टिक खुराक के बारे में जागरुक करने के लिए एक पोषण रैली निकाली गई।

Advertisements

सी.डी.पी.ओ मंजू बाला ने बताया कि पोषण अभियान के अंतर्गत हर वर्ष सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास विभाग की ओर से सितंबर माह को पोषण माह के तौर पर मनाया जाता है व समाज को पौष्टिक आहारा जैसे कि हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, मौसमी फल, मोटे अनाज, दालें, व खासकर स्थानीय फूड खाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इसका उद्देश्य देश में कुपोषण व अनीमिया को दूर भगाना है और विशेषकर 0-6 वर्ष के बच्चे, किशोरी लड़कियां, गर्भवती महिलाएं व नर्सिंग माताओं को खुराक व निजी सफाई के बारे में जागरुकर करना है। उन्होंने बताया कि पूरा माह अलग-अलग गतिविधियों जैसे कि जागरुकता कैप, प्रभात फेरी, रैली, लोकल रैसपीज बनाना, हैल्दी बेबी शो, पेंटिंग मुकाबले करवाकर समाज को पोषण के बारे में जागरुक किया जाता है व बच्चे के पहले एक हजार दिन से पोषण के 5 सूत्रों के बारे में खासकर एक माह विशेष अभियान के दौरान गतिविधियां की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here