पिछली सरकार को इसरो पर नहीं था भरोसा: करनजीत सिंह आहली 

सुल्तानपुर लोधी/कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री और इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने के लिए भाजपा सुल्तानपुर लोधी के नेताओ ने भाजपा सुल्तानपुर लोधी के हल्का इंचार्ज करनजीत सिंह आहली के नेतृत्व में ईओ नगरपालिका सुल्तानपुर लोधी से मुलाकात का उनको एक धन्यवाद प्रस्ताव सरकार के नाम दिया। इस दौरान भाजपा नेताओ ने हल्का सुल्तानपुर लोधी की समस्याओ के बारे में भी ईओ को अवगत करवाया जिस पर ईओ नगर पालिका ने भाजपा नेताओ को विश्वास दिलाया की जल्द ही धन्यवाद प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा और पहल के आधार पर हलके की समस्याओ का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा ने करनजीत सिंह आहली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भाजपा ने देश के वैज्ञानिकों व अनुसंधान कर्ताओं के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव भेजा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि कोई चलता पद चिन्हों पर कोई पद चिन्ह नए बनाता है के वाक्य को सिद्ध करते हुए देश के वैज्ञानिकों ने भारत का मस्तक विश्व में सबके ऊंचा कर दिया है। भारत एकमात्र ऐसा देश बन गया है जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम व प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफलता मिली है। इसके लिए हम देश के वैज्ञानिकों को प्रणाम करते हुए उनको धन्यवाद व भविष्य में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत, नीति और नेतृत्व के प्रति भी देश की जनता प्रफुल्लित है। आहली ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान कभी भी अंतरिक्ष अनुसंधान को प्राथमिकता नहीं दी।तब की सरकार द्वारा धन आवंटित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बजट में वृद्धि की है और हमारे वैज्ञानिकों के साथ उनकी सफलताओं और विफलताओं में खड़े हैं, तो भारत के अंतरिक्ष मिशन बहुत आगे बढ़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई विशेषताओं में सफलता हासिल कर अपने लिए नई पहचान बना रहा है। मोदी के अथक प्रयासों और हमारे वैज्ञानिकों की अद्भुत क्षमताओं के बगैर यह उपलब्धि संभव नहीं थी।यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता है। इसरो के कुल 89 में से 47 उपग्रहों के लांच अभियान मोदी सरकार के नौ साल के शासनकाल में हुए हैं। आहली ने कहा कि इसरो की यह सफलता इस लिहाज से भी उल्लेखनीय है कि अमेरिका, रूस और चीन के अंतरिक्ष अभियानों के बजट के मुकाबले मंगल अभियान समेत भारत के सभी अंतरिक्ष अभियान बेहद कम खर्च में किए गए हैं। इस अवसर पर मंडल प्रधान सुल्तानपुर लोधी राकेश पूरी, मंडल प्रधान फतूढींगा दिलबाग सिंह, सीनियर भाजपा नेता अशोक कनौजिया, उपप्रधान प्रीतम सिंह, लखविंदर सिंह सचिव जिन्दर पंडित, मंडल प्रधान कबीरपुर वरिंदर सिंह, बक्शीश सिंह अदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here