
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराणा प्रताप हॉकी अकादमी होशियारपुर को भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की ओर से खिलाडिय़ों को रिफ्रैशमैंट दिए गए। इस मौके पर डा. रमन घई ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं का खेलों की तरफ आकर्षित होना शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं पढ़ाई के साथ जुडक़र युवा वर्ग जहां सामाजिक बुराईयों से दूर रहता है वहीं वह ऊंचाईयों को छू कर देश का नाम रोशन करता है।

युवा वर्ग को सकारात्मक सोच देने के लिए खेल अच्छा साधन हैं और हर बच्चे को किसी न किसी खेल के सथ जरुर जुडऩा चाहिए। उन्होंने महाराणा प्रतार हाकी अदाकमी की तरफ से बच्चों एवं युवाओं को हाकी के साथ जोडऩे के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं वह बहुत सराहनीय हैं। इस दौरान अकादमी के चेयरमैन रणजीत सिंह राणा ने डा. घई व अन्य गणमान्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जतिंदर भोलू, गगन सैनी, अरुणदीप सिंह, सुरिंदर सिंह नीलू, पंडित बृज लाल आदि मौजूद थे।












