Friday, October 23, 2026
Home Education 97 प्रतिशत अंक लाने वाली मुस्कान को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना...

97 प्रतिशत अंक लाने वाली मुस्कान को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम में वुडलैंड ओवरसीज स्कूल होशियारपुर की छात्रा मुस्कान ठाकुर, जिसने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल, माता-पिता एवं शहर का नाम रोशन किया है। मुस्कान की इस उपलब्धि के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला अध्यक्ष लक्की ठाकुर की अगुवाई में सम्मानित किया गया। इस मौके पर लक्की ठाकुर ने मुस्कान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुस्कान बहुत ही होनहार छात्रा है तथा यह भविष्य में और भी ऊंचाई छू कर सभी का नाम रोशन करेगी।

Advertisements

उन्होंने मुस्कान के पिता स्वर्णजीत ठाकुर एवं माता मीनाक्षी को भी बधाई दी और उनका मुंह मीठा करवाया। इस मौके पर मुस्कान ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती है तथा इसके लिए वह पहले से और भी ज्यादा मेहनत करेगी। इस अवसर पर मोंटी ठाकुर, विकास ठाकुर, वीर प्रताप राणा, राकेश चावला इत्यादि ने भी मुस्कान को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here