
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वीप गतिविधियों से संबंधित सरकारी कॉलज होशियारपुर के प्रिंसिपल डा. परमजीत सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता सैमीनार करवाया गया। इस समागम में एस.डी.एम होशियारपुर मेजर अमित सरीन ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नौजवान वोटरों को चुनाव में प्रयोग होने वाली ई.वी.एम और वी.वी.पी मशीनों के सही प्रयोग करने की जानकारी देते हुए विधार्थियों को वोट की शक्ति और वोट का सही उपयोग करने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर उन्होंने विधार्थियों को भारत के अच्छे नागरिक बनने का संदेश दिया। इस समागम में कैंपस अंबैसडर हरजिंदर सिंह व जसलीन कौर ने भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह इलैक्शन इंचार्ज प्रो.प्रवीन राणा, डा.जसविंदर कौर (नोडल अधिकारी ) प्रो.ममता बांसल, प्रो. रजनी बाला ,प्रो. पलविंदर कौर ,प्रो.मोनिका, प्रो. कुशल शर्मा आदि उपस्थित थे।











