Saturday, October 24, 2026
Home Education गोबिंदपुर स्कूल में कॉलकी चौधरी फाउंडेशन की पहल, विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक...

गोबिंदपुर स्कूल में कॉलकी चौधरी फाउंडेशन की पहल, विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गांव गोबिंदपुर खुन-खुन स्थित सरकारी हाई स्कूल में काल्की चौधरी फाउंडेशन की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। इस अवसर पर रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन दीपक राय चौधरी और उनकी पत्नी तेजिंदर कौर चौधरी ने अपने बेटे कॉलकी चौधरी की याद में विद्यार्थियों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, ड्रेस सहित अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

Advertisements

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 5000 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर उनका हौसला बढ़ाया गया, ताकि वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

स्कूल की मुख्य अध्यापिका सम्मितु राणा ने इस पहल के लिए फाउंडेशन और दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहयोग मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।” उन्होंने दीपक राय चौधरी और तेजिंदर कौर चौधरी को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया।

इस मौके पर रिटायर्ड लेक्चरर मनमोहन सिंह सैनी सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य सपना सूद, अमनदीप कौर, सुखजिंदर कौर, जसप्रीत कौर, रणदीप कुमार, अनीता राज, सरोज वाला और रशपाल पाल कौर उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश कीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में सहायक होते हैं।

समारोह के अंत में सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here