Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur संत वृंदावन दास ने कथा में सुनाया भगवान कृष्ण रुकमणि विवाह का...

संत वृंदावन दास ने कथा में सुनाया भगवान कृष्ण रुकमणि विवाह का प्रसंग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फतेहगढ़ चौक से रहीमपुर मार्ग पर उप्पल अस्पताल के समीप डावर परिवार की तरफ से करवाई जा रही श्री मद्भागवत कथा के दौरान कथा करते हुए संत वृंदावन दास जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और रुकमणि विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दौरान उन्होंने प्रसंग के माध्यम से प्रेम की शक्ति और भगवान के प्रति समर्पित भाव को बड़े ही सुन्दर ढंग से संगीतमयी तरीके से समझाया।

Advertisements

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान निपुण शर्मा, महंत पवन दास, पं. ओमकार नाथ शर्मा, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, तरसेम मोदगिल, मुकेश डावर, प्यारे लाल सैनी, तरसेम लाल डावर, मुकेश डावर, मोहन लाल पहलवान, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, मेहर चंद वालिया, सन्नी महाजन, अशोक शर्मा, सुभाष मेहता, कृष्ण गोपाल शर्मा, पवन शर्मा, कमल वर्मा, हरीश शर्मा काला, प्यारे लाल सैनी, सरपंच नरवीर नंदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की। कथा उपरांत भंडारा लगाया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here