भूमि कटाव के नुकसान से बचाने हेतु किसानों ने लगाई सरकार से गुहार

होशियारपुर, टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। ब्यास दरिया के तेज़ बहाव से हो रहे भूमि कटाव के कारण हो रहे नुकसान के लिए व दरिया की मार से बचाव के लिए किसानों ने की सरकार से अपील की है। रड़ा मंड इलाक़े के अलग अलग गांवों के किसानों की सैंकड़ों एकड़ ज़मीन को दरिया के तेज़ बहाव के चलते भूमी कटाव के कारण किसानों को काफी नुक्सान हो रहा है। कंडी इलाके की बड़ी समस्या ध्यान में आने पर हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां ने आज गांव फत्ता कुल्ला में ब्यास दरिया के किनारे हो रहे भूमि कटाव का निरीक्षण किया।

Advertisements

इस दौरान मौजूद किसान पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह , अरविंदर सिंह राणा ,इत्यादि किसानो की इस बड़ी समस्या के बारे में विधायक गिलजियां को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्यास दरिया के कारण रड़ा मंड , गंधुवाल , बहादर रजोया इत्यादि गांवों के किसानों खेती योग्य ज़मीन भूमि कटाव में खत्म होती जा रही है। जिससे किसानो का भारी नुक्सान हो रहा है। उन्होंने विधायक गिलजियां से इस समस्या से बचाने व ब्यास दरिया किनारे स्टड व अन्य सुरक्षित उपाए करवाने की अपील भी।
विधायक संगत सिंह गिलजियां ने भूमि काटव के कारण हो रहे नुक्सान का जायज़ा लेते हुए कहा कि किसानो की इस गंभीर समस्या से किसानो को राहत दिलाने के लिए वह गुरदासपुर व होशियारपुर के जिलाधीशों से बैठक के बाद संबंधित विभाग के प्रपोज़ल को सरकार तक अवशय पहुंचाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here