Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur श्री गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों पर चलने की जरुुरत :...

श्री गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों पर चलने की जरुुरत : डा. राज कुमार

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। यहां पंजाब के ही नहीं भारत और विश्व के अलग-अलग कौनों में श्री गुरु रविदास महाराज जी के गुरपर्व को मनाने की तैयारियां बहुत जोर शोर व श्रद्धा के साथ चल रही है, वहीं ही आज जालंधर में 108 संत श्री निरंजन दास जी महाराज अपने हजारों श्रद्धालुओं के साथ बनारस (काशी) में होने वाले समागमों में हर वर्ष की तरह जालंधर से ट्रेन में रवाना हुए। इस मौके पर शामिल श्रद्धालुओं में हलका चब्बेवाल से विधायक और एस.सी. डिपार्टमैंट पंजाब के प्रधान डा. राज कुमार चब्बेवाल भी विशेष तौर पर शामिल हुए।

Advertisements

– श्री गुरु रविदास नामलेवा श्रद्धालुओं को और 108 संत श्री निरंजन दास जी को बनारस जाने पर दी शुभकामनाएं

इस मौके पर श्री निरंजन दास जी ने बताया कि 31 जनवरी को श्री गुरु रविदास जी का प्रकाशोत्सव बहुत ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जाता है और इस मौके पर विश्व भर के हर कौने से हजारों -लाखों की तादाद में श्रद्धालु श्री गुरु रविदास महाराज जी के जन्म अस्थान सीर गोवर्धनपुर बनारस (काशी) में इस वर्ष भी उन्होंने 641वें प्रकाशोत्सव के मौके पर हाजरी भरेगे। इस यात्रा में संत निरंजन दास जी अपने हजारों श्रद्धालुओं के साथ दोपहर को बेगमपुरा एक्सप्रैस में रवाना हुए।

इस मौके पर डा. राज कुमार चब्बेवाल को समूह संगतों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए बाबा जी के चरनों में हाजिरी भरी और आर्शीवाद लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अब समय आ गया है कि हम श्री गुरु रविदास महाराज जी के उपदेशों और आर्दशों को अपने जीवन में अपनाए और समाज में जात-पात की कुरीतियों को खत्म कर उनके सपनों के एक आदर्श समाज की स्थाना में योगदान डाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here