वर्तमान में दुनियावी चीजों तक सीमित है मानव की भक्ति : सतगुरु माता सविंदर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। संत निरंकारी सत्संग भवन गढ़दीवाला में सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा से व ब्रांच के इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह के नेतृत्व में संत समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय प्रचारक बहन अमृत कौर जी कोटकपूरा वालों ने प्रवचन करते हुए कहा कि यह जीवन इंसान को निराकार प्रभु की जानकारी के लिए मिला है। लेकिन इंसान के उस कार्य को करने की बजाए अन्य कार्यों को ज्यादा महत्ता दे रहा है जिस कारण इंसान आज ज्यादा दुखी व परेशान है।

Advertisements

इंसान परमात्मा को अपनी चतुराई व अपनी मनमत से भक्ति करके परमात्मा को पाना चाहता है जो शास्त्रों व ग्रंथों के मुताबिक असंभव है। आज का इंसान भक्ति तो कर रहा है लेकिन वह दुनियावी चीजों की प्राप्ति के लिए कर रहा है। लेकिन असल आनंद व सुख दुनियावी चीजों में खोज रहा है। अगर इंसान को वास्तव में आनंद प्राप्त करना है तो उसे सतगुरु की शरण में आना होगा। इंसान को इस निरंकार प्रभु को पाना है तो उसे सतगुरु के चरणों में आकर झूकना होगा।

लेकिन आज का इंसान झूकना नहीं चाहता बल्कि दूसरे को अपने आगे झूकना चाहता है। उन्होंने कहा कि जो भी इस दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है वह परमात्मा की कृपा से हो रहा है। उन्होंने गुरसिखों के विश्वास को पक्का करते हुए कहा कि सुख व दुख जीवन का पहलु है। अगर आप ने इस निराकार की जानकारी प्राप्त कर ली है तो यह जरूरी नहीं है कि आपको कोई दुख नहीं आएगा। सुख भी आएंगे व दुख भी। गुरसिख को हमेशा एकरस रहना चाहिए।

अंत में इंचार्ज महात्मा अवतार सिंह जी ने आई हुई बहन अमृत कौर जी व आई हुई संगत का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ गीतकार महात्मा पाल धालीवाल, बहन पिंकी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here