
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा प्रणाली को और प्रभावी व मजबूत बना रही है। इसी वचनबद्धता क दोहराते हुए सरकार की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने सरकारी कन्या स्मार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उद्घाटन के दौरान 43 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट एल.ई.डी. वितरित करते हुए रखे। इस दौरान उन्होंने स्कूल में स्मार्ट क्लास रुम का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया भी मौजूद थे।


-अरोड़ा ने कहा, प्रदेश में शिक्षा प्रणाली को प्रभावी व मजबूत बना रही है पंजाब सरकार
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों व शिक्षा में सकारात्मक आधारभूत बदलाव के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का सर्वागीण विकास किया जा रहा है और स्कूलों में लगाई जा रही स्मार्ट एल.ई.डी बच्चों को आधुनिक तरीके से शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के सभी सरकारी एलीमेंट्री स्कूलों में पहले से ही स्मार्ट एल.ई.ड़ी, आर.ओ सिस्टम व टंकिया भी उपलब्ध करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र पंजाब का पहला ऐसा विधान सभा क्षेत्र है जहां सौ प्रतिशत सरकारी एलीमेंट्री स्कूल स्मार्ट क्लास रु म, शुद्ध पेय जल व्यवस्था व बच्चों के बैठने के लिए ड्यूल डेस्क के तौर पर स्थापित हो चुके हैं।
समर्पण प्रोजैक्ट के अंतर्गत सरकारी स्कूलों को मुहैया करवाई गई एल.ई.डी. के वितरण समारोह के दौरान डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत 23 प्राइमरी व 20 अपर प्राइमरी स्कूलों को एल.ई.डी. वितरित किए गए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्री अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की दशा बदल रही है, जिससे नि:संदेह सरकारी स्कूलों का स्तर और ऊंचा होगा।
इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी(से) मोहन सिंह लेहल, उप-जिला शिक्षा अधिकारी(ए)धीरज वशिष्ट, उप- जिला शिक्षा अधिकारी(से) राकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, शिक्षा सुधार टीम के इंचार्ज शैलेंद्र ठाकुर, ललिता अरोड़ा के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।












