
होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल सरकारी कालेज टांडा में वोटर जागरुकता समागम करवाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर वोटरों को जागरुक किया।


प्रिंसिपल राजिंदर कौर के निर्देशों अधीन रैड रिब्बन क्लब की इंचार्ज प्रो. शैफाली वालिया की देखरेख में वोटर जागरूकता मिशन तहत जागरुकता समागम में विद्यार्थियों तथा कालेज स्टाफ ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रिंसिपल राजिंदर कौर ने कहा कि देश की नौजवान पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने नो वोटर शुड बी लेफ्ट नारा भी दिया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रो. हरमेश सिंह, प्रो. दविंदर कौर, डा. शशी बाला, राजेश कुमार, मंजीत सिंह, चौधरी भूपिंदर सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।












